-
Advertisement
Kullu: बंजार पुलिस ने वाहन सवार से पकड़ी तीन किलो से ज्यादा #Charas, आरोपी गिरफ्तार
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला में पुलिस ने एक व्यक्ति से तीन किलो से ज्यादा चरस (Charas) बरामद की है। यह सफलता बंजार पुलिस को मिली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि बंजार पुलिस (Banjar police) थाना की एक टीम बठाहड चौक के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने एक वाहन को रोका। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था।
यह भी पढ़ें: #Himachal में संदेह के आधार पर नशा तस्करों को होगी तीन माह की जेल, प्रावधान की तैयारी
पुलिस ने शक के आधार पर जब व्यक्ति की तलाशी ली, तो उसके पास से 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान देवी सिंह पुत्र अनूप राम कडोन भुट्टी तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन (Vehicle) को भी सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। व्यक्ति चरस को कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था इसको लेकर जानकारियां जुटाई जा रही है।

