-
Advertisement
हर दिन करें इस चाय का सेवन, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे
खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए हम कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो खुद को फिट रखने के लिए दवा लेने या जिम जाने की जगह नींबू (Lemon) का सेवन करते हैं। नींबू को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बहुत से लोग वजन घटाने के लिए नींबू पानी का नियमित रूप से सेवन करते हैं। आप चाहें तो वजन कम करने के लिए आप लेमन टी (Lemon Tea) को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:जरूरत से ज्यादा ना पीएं नींबू पानी, कई अंग हो सकते हैं खराब
बता दें कि नींबू हमें दिनभर हाइड्रेटेड रखने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें कैलरी बहुत ही कम मात्रा में होती है। लेमन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कि ब्लोटिंग से राहत दिलाने का काम करते हैं। लेमन टी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करती है। ये बढ़ती हुई चर्बी को कम करने में मदद करती है।
गौरतलब है कि इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने के लिए अक्सर विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में नींबू में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होता है, जिसके चलते ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करती है। इसके अलावा ये हमारे शरीर में आयरन की कमी होने से रोकने में मदद करता है, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी बचाता है और हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा भी कम करता है।
लेमन टी की सबसे खास बात ये है कि इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती हैं। इसी के चलते हम अपना वजन आसानी से कम कर पाते हैं। इसके अलावा ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही साथ किडनी और लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है। लेमन टी में अगर अदरक मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो मतली की समस्या भी दूर होती है और मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

