रोजाना करें इस फल का सेवन, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

अनार में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन और मिनरल अधिक मात्रा में होते हैं

रोजाना करें इस फल का सेवन, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

- Advertisement -

वैसे तो हम सब जानते हैं कि फल खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। फलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जो कि पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये फल बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। हम बात कर रहे हैं अनार (Pomegranate) की। आज हम आपको अनार खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।


ये भी पढ़ें-बढ़ रहा है मानसिक तनाव, इन आसान टिप्स को करें फॉलो

बता दें कि अनार में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन और मिनरल अधिक मात्रा में होते हैं। अनार से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अनार का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने, वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने आदि में मदद मिलती है। दरअसल, अनार में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कि सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा अनार खाने से हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज और अल्जाइमर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

वहीं, अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कि हमें फ्री रेडिकल्स के नुकसान से और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं अनार में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत दिलाने का काम करते हैं।

बता दें कि अनार में पॉलीफेनोलिक नामक तत्व होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसका जूस तनाव और सूजन को कम करने में मदद करता है। अनार का सेवन करने से दिल के दौरे और स्ट्रोक की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही साथ ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा अनार का नियमित रूप से सेवन करने से याददाश्त में भी सुधार होता है और ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Health News | health care | fruits | health care tips | Pomegranate Benefits | Pomegranate
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है