- Advertisement -
साल 2021 खत्म होने को केवल एक दिन बाकी है। शनिवार को नया साल (New Year) यानी 2022 शुरू होने वाला है। दुनिया भर में हर इंसान नए साल की तैयारियों में जुट गया है। हर कोई पुराने साल की बुरी बातों व क्लेश को भुलाकर नए साल की शुरुआत करना चाहता है। बहुत से लोग नए साल को अच्छा और बेहतर बनाने के लिए वास्तु शास्त्रों पर भी बहुत ध्यान देते हैं। वास्तु के अनुसार क्रिस्टल बाल (Crystal Ball) को घर में रखना काफी शुभ माना जाता है।
क्रिस्टल बाल घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) को बढ़ाता है। क्रिस्टल बॉल अपने आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। घर में क्रिस्टल बाल को पूर्व दिशा में रखना चाहिए। कहा जाता है कि क्रिस्टल बाल घर में रखने से घर से क्लेश खत्म होते हैं। क्रिस्टल बाल घर में रखने से घर में चल रही लड़ाई-झगड़े जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। कहा जाता है कि जिस घर में रोज लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, उस घर में क्रिस्टल बॉल ऐसी परेशानियों से बचने और परिवार में आपसी समझ बनाने में मदद करता है। जिस घर में ज्यादातर कलेश रहता हो तो वह लोग अगर अपने घर के लिविंग रूम या हॉल में क्रिस्टल बॉल रखें तो उनके घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे लोगों को क्रिस्टल घर में ऐसी दिशा में रखना चाहिए जहां से सूरज की सीधी रोशनी क्रिस्टल बाल पर पड़े।
क्रिस्टल बाल को घर के मेन गेट पर लटका सकते हैं। वहीं, अगर किसी व्यक्ति की उसके पार्टनर के साथ अनबन रहती है तो उस व्यक्ति को क्रिस्टल बाल अपने बेडरूम में रखना चाहिए। बेडरूम में क्रिस्टल बाल को दिन में तीन बार घड़ी की दिशा में घुमाने से पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और मधुरता आएगी। इसके अलावा क्रिस्टल बाल को बच्चों के स्टडी रूम में लगाने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करते हैं। क्रिस्टल बाल को धन और गुड लक का प्रतीक भी माना जाता है। क्रिस्टल बाल को घर के पूर्व में लगाने से घर के लोगों में उदासी और तनाव खत्म होता है। वहीं, क्रिस्टल बाल को आर्थिक दृष्टि के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है तो एक रंग बिरंगी क्रिस्टल बाल ऑफिस या फैक्ट्री की उत्तर पश्चिम दिशा में रख दें। इससे व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।
- Advertisement -