-
Advertisement
घर में इस्तेमाल करें मिट्टी से बने बर्तन, बरकत के साथ होंगे ये फायदे
Last Updated on May 17, 2022 by sintu kumar
प्राचीन समय से ही मिट्टी के सामान का काफी इस्तेमाल होता आया है। हालांकि आजकल मिट्टी के सामान के बदले लोहे व प्लास्टिक के सामान का इस्तेमाल किया जाने लगा है। घर में मिट्टी के सामान इस्तेमाल करने से सकारात्मकता ऊर्जा और बरकत बनी रहती है। घर में मिट्टी के घड़े को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। मिट्टी के घड़े में पानी पीना और दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: बचे हुए तेल को भूल कर भी ना करें दोबारा इस्तेमाल, सेहत को होगा नुकसान
घर में मिट्टी की चीजों तका इस्तेमाल करने से घर में शांति बनी रहती है। घर में मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा में घड़ा रखने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। जबकि उत्तरी पूर्व दिशा में मूर्तियां रखने से घर में सुख समृद्धि और धन की बरकत बनी रहती है। मंदिर में मिट्टी से बनी मूर्तियां की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा मंदिर में मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए, इससे घर में बरकत बनी रहती है। इसके अलावा घर की सजावट के लिए मिट्टी की चोजों का इस्तेमाल करना बहुत ही शुभ होता है। घर में टूटी हुई मिट्टी की चीजे नहीं रखनी चाहिए।