-
Advertisement
Himachal : छात्रों को बड़ी राहत-SOS से दसवीं करने वाले 11वीं कक्षा में Regular तौर पर ले सकते हैं Admission
Students Passed 10th From SOS Can Take Admission in 11th Class: शिमला। राज्य ओपन स्कूल (SOS) से दसवीं करने वाले छात्र अब 11वीं कक्षा में नियमित तौर पर दाखिला ले (Admission On Regular Basis) सकते हैं। इस बाबत शिक्षा विभाग ने राहत के तौर पर ऐसे छात्रों को 21 दिसंबर तक स्कूलों में दाखिला लेने की अनुमति दी है। उच्चतर शिक्षा विभाग (Higher Education Department) की तरफ से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है ये छात्र अपने रिस्क पर 11वीं कक्षा में दाखिला लेंगे,क्योंकि मार्च माह में 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं होनी है। क्योंकि अभी जो छात्र 11वीं में पढ़ रहे हैं उनका पाठ्यक्रम लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए एसओएस से दसवीं करने वाले छात्रों को अपना सिलेबस को पूरा करना होगा।
नियमित दाखिले की उठ रही थी मांग
राज्य ओपन स्कूल (SOS) ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम बीती दो दिसंबर को घोषित किया था। इसके बाद प्रदेशभर से 11वीं कक्षा में नियमित दाखिले की मांग उठ रही थी। शिक्षा निदेशालय के समक्ष इसे लेकर काफी आवेदन आए थे। उसी के अनुरूप अब विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर इन (Big Relief to Students)छात्रों को बड़ी राहत दी है।
-राहुल कुमार

