-
Advertisement
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई बाइक, एक की मौत, दूसरे की कटी टांग
Last Updated on November 30, 2022 by sintu kumar
नाहन। जिला सिरमौर में संगड़ाह सड़क पर दनोई (Danoi) के समीप एक हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से गिरे पत्थर (Stone) की चपेट में एक बाइक (Bike) आ गया, जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान लायक राम निवासी ठकराड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायल रामलाल (Ramlal) भी उसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल राम लाल की टांग कट गई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल नाबालिग ने बाइक पर महिला को दी लिफ्ट, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि वे दोनों बाइक पर ददाहू जा रहे थे। जैसे ही वे दनोई के पास पहुंचे तो पहाड़ी से पत्थर गिर गया और बाइक उसकी चपेट में आ गया। जख्मी राम लाल को सिविल अस्पताल ददाहू में पहुंचाया गया, जहां से उसे नाहन रेफर कर दिया गया है। उधर रेणुका जी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।