-
Advertisement
बाइक के सामने अचानक आया बैल, युवक ने चंडीगढ़ ले जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम
ऊना/ बिलासपुर/ हमीरपुर। शनिवार को हमीरपुर, ऊना (Una, Hamirpur) में सड़क हादसे में जहां एक की मौत हो गई वहीं बिलासपुर (Bilaspur) में एक व्यक्ति की मकान की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत होने का समाचार है। पहली घटना ऊना के गोंदपुर बनेहड़ा में हुई, जहां 24 वर्षीय बाइक सवार गुरबचन (Gurbachan) की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:शिमला में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप, एक परिवार के चार लोगों की मौत-एक घायल
यह युवक कल्याण सिंह गोंदपुर बनेहड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। उक्त युवक अपनी बाइक पर घर जा रहा था कि शुक्रवार देर शाम को गोंदपुर बनेहड़ा में एक निजी स्कूल के पास एक आवारा बैल बाइक के सामने आ गया। इस कारण वह बाइक से कंट्रोल खो बैठा और गिर गया। उसे गंभीर अवस्था में दौलतपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। मगर हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया मगर जख्मों का ताव न सहते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़़ दिया। उधर, थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया (Ashish Pathania) ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजन के हवाले कर दिया है।

दूसरी घटना बिलासपुर के बरमाणा (Barmana) में हुई। इधर लेंटर से गिरने पर एक प्रवासी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दूसरी मंजिल से गिरा है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ बरमाणा के कुड्डी में अपने पिता से मिलने गई हुई थी। इस दौरान उसका पति उसके भाई के साथ दूसरी मंजिल पर चला गया, जहां वह ग्रिल के सहारे बैठा हुआ था और अचानक उसका हाथ फिसल गया और वह नीचे गिर कर जख्मी हो गया। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, हालत गंभीर होने के कारण उसे शिमला रैफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र गोापली राम निवासी रतनपुर कलां मुरादाबाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रूप में हुई है।

वहीं तीसरी घटना में भोरंज (Bhoranj) के पास पट्टा में एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार गलत दिशा से फुल स्पीड में आ रहा थी कि टक्कर हो गई। पुलिस वालों ने मोको पर जा कर मामला दर्ज कर लिया है और बाइक सवार को पहले भोटा के लिए भेज दिया और उसके बाद उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार ओवर स्पीड में जा रहा था और बस की साइड में जा गिरी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



