-
Advertisement
Bilaspur | Truck Accident | Breaking
किरतपुर फोरलेन से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। देर रात कैंची मोड़ टनल के पास एक लकड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। बीती रात करीब 2 बजे, किरतपुर फोरलेन पर कैंची मोड़ टनल के दूसरी ओर, मेहला के पास यह खौफनाक हादसा पेश आया। रात के अंधेरे में लकड़ियों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क पर पलट गया। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस खौफनाक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है।

