-
Advertisement
#BJP ने की जिला परिषद के लिए इन जिलों में Candidates की घोषणा, यहां देखें लिस्ट
शिमला। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (BJP state president Suresh Kashyap) ने कहा कि पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला परिषद के लिए 4 जिलों में प्रत्याशियों (Candidates) की घोषणा आज कर दी है और आगामी 2 दिन में अन्य सभी ज़िलों के प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी जाएगी। बीजेपी प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में आज 25 दिसंबर को सुशासन दिवस एवं 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार (State govt) के 3 साल के कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। सुरेश कशयप ने बताया कि मंगलवार को बीजेपी ने जिला सोलन और सिरमौर के सभी 17 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा कुल्लू जिला में 14 में से पांच जिला परिषद वार्डों में उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। अन्य पदों पर अभी पेच फंसा हुआ है। इसके साथ ही शिमला जिला में भी बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों की नाम की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें: #Panchayat_Election से पहले गोविंद ठाकुर ने कुल्लू बुलाए Mandi संसदीय क्षेत्र के विस्तारक, जाने क्यों

वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी बीजेपी
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Party state president Suresh Kashyap) ने की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, कुसुम सदरेट एवं कार्यालय सचिव प्यार सिंह उपस्थित रहे। सुरेश कश्यप ने बताया कि 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाएगी। इसका मुख्य कार्यक्रम शिमला के गेयटी थिएटर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम जयराम ठाकुर उपस्थित रहेंगे। इस दिन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण सीएम जयराम ठाकुर रिज पर करेंगे। इसके उपरांत ठीक 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का किसान कानून पर संबोधन वर्चुअल माध्यम से सुना जाएगा। इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है। इस दिन प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना हरोली विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे।
27 दिसंबर को होगा प्रदेश सरकार का तीन साल पूर्ण होने का कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के 3 साल पूर्ण होने जा रहे हैं इस कार्यक्रम का मुख्य स्थल पीटरहॉफ रहने वाला है और सभी मंडलों में दो एलईडी लगाकर इस कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा। सभी बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में इस कार्यक्रम को देखेंगे, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन वर्चुअल माध्यम से होगा। कार्यक्रम स्थल पर सीएम जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल एवं केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर भी जुड़ेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


