-
Advertisement
सुजानपुर जनता ने मन बना लिया है उसे फौजी चाहिए, चंडीगढ़ का मौजी नहीं : कैप्टन राणा
हमीरपुर। एक तरफ फौजी है और एक तरफ मौजी है। फैसला आपको करना है। आपको एक ऐसा उम्मीदवार चाहिए चाहिए जो आपके सुख दुख में काम आ सके इलाके का विकास करवा सके या फिर वह व्यक्ति चाहिए जो महामारी विपदा के समय अपने क्षेत्र को छोड़कर चंडीगढ़ में दुबक कर बैठ जाए। यह बात सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र (Sujanpur Assembly Constituency से चुनाव मैदान में उतरे बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा (BJP candidate Captain Ranjit Singh Rana) ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने अपने लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि एक तरफ बीजेपी है जो महामारी के समय से लेकर अब तक निशुल्क लोगों को राशन उपलब्ध करवा रही है। दूसरी ओर ऐसी पार्टी है जो गारंटियों के सिवाय (except for guarantees कुछ नहीं देती। अतः 12 नवंबर को कमल वाले बटन को दबाकर ऐसी सरकार बनानी है ए जो आपके सुख.दुख में काम आ सके। समाज के हर वर्ग को जनहित योजनाओं का लाभ दे सके। बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि वेतन और पेंशन वह नहीं लेंगे। इस बात की घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें:आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था: नरेंद्र मोदी
विधायक बनने के बाद में अपने इलाके के लोगों को स्वास्थ्य क्षेत्र में निशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। इसके लिए सुजानपुर और टौणी देवी (Sujanpur and Toni Devi) क्षेत्र के लिए 2 रोगी वाहन लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। फौज में भर्ती होने वाले के लिए घोषणा करते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद उन्हें हर ट्रेनिंग निशुल्क उपलब्ध होगी। विशेष प्रशिक्षण संस्थान इसके लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक पूर्व सैनिकों को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। एक पूर्व सैनिक होने के नाते वह जो भी बात बोल रहे हैं उस पर अटल हैं। एक-एक बात को धरातल पर उतारा जाएगा और विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक पंचायत में प्रत्येक माह क्रमानुसार उनका कार्यक्रम निर्धारित रहेगा।

यहां पहुंचकर में एक विधायक की तरह नहीं एक प्रधान सेवक बनकर लोगों की समस्याओं का हल करेंगे। उनका निदान करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि वह खेत खलिहान से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। जमीन पर नीचे बैठकर खाना खाते हैं और सादा जीवन जीते हैं। वर्तमान में भी उनका रहन-सहन सादा है और विधायक (MLA) बनने के बाद भी सादगी का जीवन जीने के साथ.साथ लोगों के काम आ सके इसके लिए काम करेंगे। बीजेपी प्रत्याशी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र रियाह धड्डमेंना थाना चलोह झुलानी भरथु भरमाड़ चमरखड्ड सहित इलाकों में अपने पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए वोट सपोर्ट (vote support की अपील की। पंचायतों में प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत हो रहा है। फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ पार्टी कार्यकर्ता स्वागत कर रहे हैं। वहीं नारी शक्ति नाचते गाते बीजेपी की जय का उद्घोष के साथ प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

