-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: BJP नेता बोले- “आनंद शर्मा को चुनावी सीजन में ही आती है हिमाचल की याद”
शिमला। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा (Anand Sharma) द्वारा मोदी सरकार (Modi Governemnt) पर की गई बयानबाजी पर बीजेपी (BJP) ने करारा जवाब दिया है। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा (Randhir Sharma) ने कहा कि हिमाचल से सांसद होने के बावजूद कभी आनंद शर्मा को हिमाचल की कभी याद नहीं आयी। वह तो बस चुनावी मौसम में हिमाचल दर्शन का आनंद लेने यहां आते हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि आनंद शर्मा की हिमाचल के लिए एकमात्र यही उपलब्धि है कि उन्होंने कांग्रेस में अपनी तरह हवाई नेता तैयार किए हैं जो प्रधान का चुनाव तक नहीं लड़ सकते।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: सुक्खू बोले- अतीत में कुछ नहीं किया, भविष्य के सपने बुन रही बीजेपी
कोरोना काल में कहां थे आनंद शर्मा
बीजेपी नेता ने कहा कि आनंद शर्मा बताएं कि वे तीन बार राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री भी रहे तो हिमाचल (Himachal) के लिए क्या योगदान दिया। और तो और, जब प्रदेश कोरोना संकट से जूझ रहा था, तब आप कहां थे? रामधीर शर्मा ने कहा कि आनंद शर्मा को हिमाचल की राजनीति के बारे कोई ज्ञान नहीं हैं। वे सिर्फ चुनाव के दिनों में ही हिमाचल पहुंचते हैं, दो बयान देते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।
पाठशाला जाने की जरूरत
बीजेपी नेता रणधीर शर्मा ने कहा कि आनंद शर्मा को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले राजनीति की ट्यूशन लगवाने की सख्त जरुरत है, ताकि तथ्यों पर बात कर सकें। दरअसल, आनंद शर्मा ने बीते दिनों चुनाव के दौरान देश में बढ़ रही महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। जवाब में रणधीर शर्मा ने आनंद शर्मा को याद दिलाते हुए कहा कि वह केंद्र में मंत्री थे, तब महंगाई में उछाल के लिए अंतरराष्ट्रीय कारणों को जिम्मेदार बताते थे। आज जब पूरी दुनिया कोविड के कारण महंगाई का दौर देख रही है, तब आनंद शर्मा देश की जनता को गुमराह करने में जुटे हैं।
गरीबों के बारे में सोचा तक नहीं
रणधीर शर्मा ने कहा कि 50 साल से अधिक देश की सत्ता में कांग्रेस ही रही, लेकिन गरीबों के बारे सोचा तक नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर थी और कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार से समझौता किया। देश में मोदी सरकार को सात साल हुए, लेकिन आज तक सात रुपये का घोटाला नहीं हुआ।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


