-
Advertisement
हिमाचल पहुंची लखीमपुर में मचे घमासान की चिंगारी, राठौर बोले-तानाशाही पर उतरी मोदी सरकार
हिमाचल अभी अभी। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर (Lakhimpur) में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों (Farmers) को कुचलने के बाद मचे हंगामे की आग हिमाचल में भी पहुंच गई है। घटना को लेकर पूरे देश भर के कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। घटना स्थल पर जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी (UP) में हाउस अरेस्ट कर दिया। इन सभी मसलों के विरोध में पूरे हिमाचल में भी जगह जगह कांग्रेस (Congress) ने रोष प्रदर्शन किए। मंगलवार को शिमला (Shimla) में कांग्रेस ने अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राठौर ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। एक साल से मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों के आंदोलन को कुचलने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यूपी में मंत्री के बेटे पर कार्रवाई के बजाय कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को हाउस अरेस्ट किया गया है। बीजेपी की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश मे अराजकता फैलाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी हिटलरशाही को बर्दाश्त नही करेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर है और अगर सरकार का रवैया बदलता नही है तब तक कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
यह भी पढ़ें:लखीमपुर खीरी कांड को लेकर हिमाचल में किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन

ऊना में उग्र हुई कांग्रेस मांगी कड़ी कार्रवाई
ऊना। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना में मारे गए किसानों के मामले को लेकर ऊना कांग्रेस भी उग्र हो उठी है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के बाहर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकारें अब बेकाबू हो चुकी हैं और लोगों को कुचलना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार ने कितने लोगों को लखीमपुर में रौंद दिया और बीजेपी के नेता इस मामले को सौदेबाजी का रूप देने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कुचलने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए और केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:प्रियंका गांधी ने वीडियो जारी कर मंत्री को बर्खास्त न करने पर पीएम मोदी से किए सवाल

हमीरपुर में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
हमीरपुर। लखीमपुर हादसे को लेकर हमीरपुर (Hamirpur) में भी रोष रैली निकाली गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में सरकार द्वारा जांच में अपनाए जा रहे ढूलमूल रवैये के खिलाफ डीसी कार्यालय तक रैली निकाल कर अपना रोष जताया। इस दौरान डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति (President) को ज्ञापन भेजकर इस मामले की जांच सुप्रीमकोर्ट के सीटिंग जज से करवाने की मांग की। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस मामले में सरकार जल्द कोई कार्रवाई नही करती हैए तो प्रदेश में काग्रेंस पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगीए जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जार ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। एक साल से मांगो को लेकर आंदोलनरत किसानों के आंदोलन को कुचलने के हथकंडे अपनाए जा रहे है। उन्होने मोदी सरकार को अंधी और बेहरी सरकार करार देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और देश मे अराजकता फैलाई जा रही है।

पूरे देश में किसानों के आंदोलन से बीजेपी के सपने हो रहे धराशाही
कुल्लू। लखीमपुर में किसानों की हत्या (Murder) के विरोध में कुल्लू जिला में भी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बुद्वि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी के सीएम अदित्यनाथ योगी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीसी कार्यालय के बाहर घंटों धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक सदर कुल्लू (Kullu) सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तार कांग्र्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व कांग्रेस नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे को गिरफ्तार करने की भी मांग उठाई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


