-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/04/shanta-kumar-2-1.jpg)
नगर निगम चुनाव: शांता के गढ़ में हारी बीजेपी- मिली दो सीटें, कांग्रेस को 11, निर्दलीय को 2
पालमपुर। हिमाचल में बुधवार को 4 नगर निगमों में चुनाव हुए जिसके नतीजे देर शाम से आने शुरू हो गए हैं। इसी बीच पालमपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले सामने आए हैं। शांता कुमार (Shanta Kumar) का गढ़ माने जाने वाले नगर निगम पालमपुर (Municipal Corporation Palampur) में बीजेपी को मात्र दो सीटें हासिल हुई हैं। जबकि कांग्रेस (Congress) ने यहां 11 सीटों पर विजय पताका फहराया है। वहीं दो सीटें निर्दलीय की झोली में आई है। बता दें कि पालमपुर (Palampur) को नगर निगम का दर्जा देने के लिए बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता शातां कुमार ने लंबे समय तक लड़ाई लड़ी। सीएम जयराम ठाकुर की सरकार बनते ही उन्हें नगर निगम का तोहफा भी मिला, लेकिन वह अपने ही गढ़ में बीजेपी को जीत दर्ज नहीं करवा सके। पालमपुर नगर निगम में 15 वार्ड हैं। जिसमें बीजेपी को मात्र दो वार्डों में जीत मिल पाई है। जबकि 11 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें: Himachal MC Election: शांता कुमार सहित इन नेताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
यहां जाने पूरी सूची
वार्ड नं 1 लोहना कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार जीते।
वार्ड 2 पालमपुर खास से कांग्रेस की सोना सूद जीती।
वार्ड 3 पालमपुर खास निर्दलीय दिलबाग सिंह जीतें
वार्ड 4 आईमा से कांग्रेस के उम्मीदवार अनीष 302 वोटों से जीते।
वार्ड 5 सुग्घर से कांग्रेस की शशि सुग्घर ने जीत हासिल की।
वार्ड 6 घुग्घर खिलडू कांग्रेस के गोपाल नाग जीते।
वार्ड 7 बिंद्रावन से निर्दलीय संजय राठौर ने जीत हासिल की।
वार्ड 8 खलेट कांग्रेस इंदु विजयी हुई।
वार्ड 9 चौकी में कांग्रेस प्रत्याशी निशा जीतीं
वार्ड 10 मरांडा में कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मलिक जीतीं
वार्ड 11 राजपुर बीजेपी प्रत्याशी संतोष अकेला जीत हासिल की।
वार्ड 12 घुग्घर टांडा से कांग्रेस की निशा देवी विजयी रही।
वार्ड 13 टांडा कांग्रेस के विनय कपूर ने जीत हासिल की।
वार्ड 14 बनूरी से बीजेपी की मोनिका विजयी रही।
वार्ड 15 होल्टा से कांग्रेस की पूनम बाली ने जीतीं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group