-
Advertisement
नड्डा के घर के देख लो हाल-चारपाई पर कैसे पड़े हैं लोग-लाइव रिपोर्ट खोल रही है पोल
सुभाष ठाकुर/ बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बिलासपुर में मरीजों को चारपाई पर डालकर पीठ पर ले जाते हुए दो वीडियो सामने आए हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये दोनों ही वीडियो देश की हाईटेक कही जाने वाली (National President of BJP) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के गृह जिला से ताल्लुक रखते हैं। नड्डा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला (Bilaspur District) से ताल्लुक रखते हैं,लेकिन उन्हीं के गृह जिला के ये गांव सड़क सुविधा (Road Facilities) से वंचित हैं। जिसके चलते गांव के लोग आज भी परेशानियों से गुजर रहे हैं। नड्डा के गृह जिला के लोगों ने अब सरकार और प्रशासन से कहा है कि उनके गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए अन्यथा कोरोना वायरस (Coronavirus) के समाप्त होने के बाद वे लोग आंदोलन करेंगे।
यह भी पढ़ें:9 माह की गर्भवती महिला की मौत, पोस्टमार्टम से पहले परिजनों ने किया हंगामा
पहला वीडियो बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र ( Bilaspur Sadar vidhansabha Constituency)के कुहमजवाड़ पंचायत के भगोट के अंतर्गत आने वाली पंगेल पालंगरी का है। जहां पर चारपाई पर जंगल के रास्ते से एक महिला मरीज ( female patient)को पालकी में बैठा कर उपचार के लिए ले अस्पताल ( Hospital)ले जाया जा रहा है। हैरान कर देने की बात है कि आजादी के 70 साल बाद भी इस गांव की सुध किसी भी नेता के द्वारा नही ली गई। ग्रामीणों का कहना है कि काफी बार प्रशासन और सरकारों से भी आग्रह कर चुके हैं लेकिन उनकी पंचायत के इस गांव को सड़क पहुंचाने में कोई भी आगे नहीं आ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए अन्यथा कोरोनावायरस के समाप्त होने के बाद प्रशासन के कार्यालय के बाहर आंदोलन किया जाएगा। हैरानी की बात है कि यहां के विधायक सत्तारुढ़ पार्टी से संबंधित है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू में मिल सकती है कुछ ढील, जयराम ने दिए संकेत
अब दूसरा वीडियो नैना देवी विधानसभा क्षेत्र( Naina Devi vidhansabha Constituency) में नमहोल के डीब दगसेच क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति पीठ पर महिला मरीज को सड़क तक पहुंचा रहा है। मरीज के परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपने खर्चे से सड़क तो निकाल थी लेकिन नमहोल पंचायत के पूर्व प्रधान ने किन्ही कारणवश सड़क को बंद कर दिया गया है। जिस कारण उन्हें मरीजों को सड़क तक पहुंचाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का हल किया जाए। यह केवल बिलासपुर जिला का मसला ही है प्रदेश के कई गांव ऐसे हैं यहां पर सड़क बनना तो दूर रास्ते भी सही ढंग से नहीं बने हैं। ऐसी जगहों से मरीजों को सड़क तक पहुंचाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों को एक बार जरूर सोचना चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel


