-
Advertisement
हिमाचल आ रहे जेपी नड्डा, कल धूमल के गृह जिला में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
बिलासपुर। हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) और अनुराग ठाकुर के गृह जिला में कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे। जेपी नड्डा के हमीरपुर में आने से यहां का सियासी पारा चढ़ गया है। जेपी नड्डा (JP Nadda) कल सुबह 10 बजे ऊना पहुंचेंगेए जहां वह बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह दोपहर के समय हमीरपुर के लिए रवाना होंगे और वहां भी बीजेपी नेताओं के साथ विशेष बैठक करेंगे। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहेंगे। नड्डा यहां जिला के सभी पांचों मंडलों और जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें:सीएम जयराम ने प्रतिभा सिंह को दिया बीजेपी में आने का न्योता, कहा-वहां संकट में नेतृत्व
पूर्व सीएम के गढ़ हमीरपुर में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि हमीरपुर में बैठक के बाद जेपी नड्डा रविवार शाम को बिलासपुर का रूख करेंगे। जेपी नड्डा के अलावा कल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी बिलासपुर (Bilaspur) पहुंचेंगे। वह यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे। उसके बाद वह बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। जेपी नड्डा भी पीएम मोदी की रैली के प्रबंधों का जायजा लेंगे। जेपी नड्डा और सौदान सिंह दोनों रविवार शाम के समय बिलासपुर एम्स का जायजा लेंगे।
बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) को लेकर पार्टियों ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हिमाचल आ रहे जेपी नड्डा रविवार को ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में पार्टी की जिला इकाइयों के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहेंगे। जेपी नड्डा के हमीरपुर (Hamirpur) दौरे से चुनावी गलियारों में सियासी पारा चढ़ गया है। इसका एक कारण पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के चुनाव लड़ने पर बना संशय है। धूमल चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे और कहां से उन्हें टिकट दिया जाएगा, इन सब बातों को लेकर भी अभी तक संशय बना हुआ है। ऐसे में जेपी नड्डा का हमीरपुर में आना राजनीतिक हलचल बढ़ा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



