-
Advertisement
चुनावों से घबराई बीजेपी, तभी पीएम कर रहे हर जिले का दौराः बोली प्रतिभा
शिमला। बीजेपी(BJP) की प्रदेश सरकार ने पांच साल में कोई नया काम नहीं किया हैं। अब चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी घबरा गई हैं इसलिए पीएम मोदी ( PM Modi)को प्रदेश में बार-बार बुलाया जा रहा हैं। यह बात शिमला में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह(Himachal Congress President Pratibha Singh) ने कही। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर निशाना साधा हैं। प्रतिभा ने कहा कि बीजेपी ( BJP) की सरकार नाकाम रही हैं। पूर्व में वीरभद्र सिंह(Virbhadra Singh) के कामों का शिलान्यास ही जयराम सरकार ने किया हैं। अब पीएम हर जिले में जाकर चुनावी वादे करेंगे।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले- जो सुविधाएं पिछली शताब्दी में लोगों तक पहुंचनी चाहिए थीं, वो अब पहुंच रही हैं
कांग्रेस उनसे सवाल पूछती हैं कि चुनावों से पहले के वादों का क्या हुआ? 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? आज बेरोजगारी चरम पर हैं। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रतिभा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर महंगाई बेरोजगारी को कम करने का काम करेंगी, वंही उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी कल सोलन में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। गांधी परिवार का हिमाचल से विशेष लगाव रहा हैं, लोग भी उनको सुनने का इंतजार कर रहें हैं। किसान और बागवानों की समस्याओं को कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी और प्रदेश में सरकार बनने पर उनका समाधान भी करेंगी।


