-
Advertisement
#धवाला की ज्वाला धधकने को तैयार, मंडल भंग होने से खफा- #CM Jai Ram से आज हो सकती है मुलाकात
लेखराज धरटा/ शिमला। बीजेपी (BJP) के ज्वालामुखी से विधायक रमेश धवाला का दर्द फिर से जुबां पर आने की तैयारी में हैं। पार्टी के संगठन मंत्री पवन राणा (Pawan Rana)से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले धवाला ज्वालामुखी (Jwalamukhi) बीजेपी मंडल भंग होने से खफा चल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से आज शाम के लिए मिलने का वक्त मांगा है।
ये भी पढ़ेः #Janmanch की अध्यक्षता करने वालों की सूची में शामिल हुए #Dhawala, गोविंद की जगह लगाई ड्यूटी
इस दौरान चर्चा के बाद हो सकता है कि अगर धवाला (Ramesh Dhawala) संतुष्ट नहीं हुए तो वह अपना पक्ष बाहर रखें। हालांकि,सरकार ने पिछली मर्तबा से सबक लेते हुए इस बार उन्हें आज सुबह ही संतुष्ट करने के लिए जनमंच (Jan Manch)के पैनल में शामिल कर कुल्लू (Kullu) में ड्यूटी दी है। सरकार को लग रहा है कि हो सकता है कि धवाला इससे कहीं ना कहीं संतुष्ट हो सके। लेकिन धवाला का दर्द कुछ और है, उनके ज्वालामुखी बीजेपी मंडल को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की तरफ से बीती 30 अक्तूबर को भंग कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेः #बीजेपी Jawalamukhi मंडल पर गिरी गाज, सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भी किए भंग
इसके साथ ही सभी प्रकोष्ठ भी भंग कर दिए गए हैं। ये सब धवाला व पवन राणा के बीच चल रहे शीत युद्ध का ही परिणाम कहा जा सकता है। अब देखना होगा कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) से मिलने के बाद धवाला का रूख क्या रहता है। करीब तीन माह पहले भी धवाला सार्वजनिक तौर पर अपना दर्द झलका चुके हैं।अब देखना होगा कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) से मिलने के बाद धवाला का रूख क्या रहता है। करीब तीन माह पहले भी धवाला सार्वजनिक तौर पर अपना दर्द झलका चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

