-
Advertisement
कांग्रेस झूठे वादों की पार्टी, हमें आता है हर वादा पूरा करना : नलिन कोहली
शिमला। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली (BJP National Spokesperson Nalin Kohli) ने बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के पांच सालों के कामों को बताया और कांग्रेस को झूठे वादों की पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) नकली वादों की पार्टी हैं। बीजेपी वादों को पूरा करने के लिए काम करती हैं। इस दौरान नलिन कोहली ने कहा कि एक तरफ वादे हैं तो दूसरी तरफ काम हैं।
यह भी पढ़ें:बीजेपी सरकार में बिन मांगे ही सब कुछ मिलता है: डॉ सिकंदर कुमार
देश में फेस मास्क (face mask) नहीं बनता था आज करोड़ों बन रहे हैं। प्रदेश में एम्सए 6 मेडिकल कॉलेज दिए हैं। हिमकेयर जैसी गरीब कल्याणकारी योजनाओं (Poor welfare schemes like Himcare) से लाखों लोगों को सहायता मिली। अब प्रदेश मे पांच सालों में (in five years) हुए कामों को आगे बढ़ाने की जरूरत हैं हमारा काम बोलता हैं। बीजेपी का काम का मॉडल हैं दूसरी और नकली वादों का मॉडल हैं।

