-
Advertisement
हिमाचल भाजुमो का पदाधिकारी चोरी के आरोप में गिरफ्तार, स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगाई सेंध
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला में एक भाजयुमो नेता चोरी के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। आरोपी युवक की पहचान मुकुल ठाकुर निवासी नखरेड़ मुशिंया जिला हमीरपुर (Hamirpur) के रूप में हुई है। आरोपी भाजयुमो का पदाधिकारी और सरकारी ठेकेदार है। आरोप है कि उसने डिडवीं टिक्कर स्थित एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर जाकर चोरी की है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-9 निवासी सुभाष चंद पुत्र हंसराज ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत (Complaint) में सुभाष चंद ने बताया कि मुकुल ठाकुर गत दिवस उनकी डिडवीं टिक्कर स्थित दुकान पर आया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के कांगड़ा में सड़क किनारे शराब के ठेके का शटर तोड़ लाखों की शराब चोरी
उसने बताया कि जब वह दुकान से बाहर था तब आरोपी ने दुकान से कार की हैडलाइट्स, मोबाइल डाटा केबल, मोबाइल चार्जर स्टैंड, एलईडी ट्यूब लाइट, कार एयर फ्रेशनर सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। दुकान से करीब 18 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई है। चोरी की वारदात (Theft Case) दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। दुकान के मालिक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी भोटा में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस की टीम ने दुकान पर पहुंच कर दुकानदार के बयान कलमबद्ध किए और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें:पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे ट्रैक्टर मालिक, खनन करते चोरी की एफआईआर दर्ज होने पर जताया विरोध
वहीं पूछताछ में आरोपी ने दुकान (Shop) से सामान की चोरी की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने दुकान से चुराया सारा सामान भी बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है। वहीं एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने चोरी के आरोप में हमीरपुर निवासी मुकुल ठाकुर को गिरफ्तार किया और आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

