-
Advertisement
मनाली में इस बॉलीवुड स्टार ने बगीचे से तोड़ लिया है सेब
Last Updated on August 29, 2021 by Sintu Kumar
कुल्लू। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों हिमाचल में हैं। वे मनाली में मनाली अपनी तेलगु फ़िल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। सुनील मनाली में बड़ा गढ़ रिजॉर्ट में रुके हुए हैं, वे यहां पर फिल्म की शूटिंग के साथ सेब के बगीचों व प्रकृति के नजारों का मजा ले रहे हैं। सुनील ने सेब के बगीचों के बीच पेड़ से सेब तोड़ते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील सेब के गुच्छों में से एक सेब तोड़ते हैं। जब उनकी नजर कैमरे पर पड़ती है और बोलते हैं ….मैंने पूछ कर लिया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है Because an apple a day keeps the owner at bay !!
https://www.instagram.com/p/CTHHcA4CxaR/
इससे पहले सुनील ने रिजॉट की बालकनी में खाने खाते हुए मनाली की खूबसूरती का भी एक वीडियो शेयर किया था। इसे भी लोगों ने खासा पसंद किया था। सुनील शेट्टी के साथ अभिनेता वरुण तेज, निर्माता अल्लु बॉबी, निर्देशक किरण कुमार व डांसर बोस्को भी बड़ा गढ़ रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। इस तेलगू फिल्म की शूटिंग मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला, नग्गर और मनाली के आसपास की जाएगी। सुनील सुबह छह बजे उठकर बागीचे में मॉर्निंग वाक के साथ योगा भी करते हैं।