-
Advertisement

अब फ्री में कर सकते हैं रेल यात्रा, करना पड़ेगा यह काम
ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यात्री ट्रेन में फ्री में यात्रा कर सकते हैं। भारत में बाय नाउ पे लेटर बहुत तेजी से ग्रोथ कर रहा है। शॉपिंग और ट्रैवल के शौकीन लोग तेजी से इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। बाय नाऊ पे लेटर की मदद से ट्रेन की टिकट भी बुक कर सकते हैं। बाय नाउ पे लेटर के तहत कंपनियां खरीदारी के लिए कर्ज देती हैं।
यह भी पढ़ें:इस एयरलाइन ने शुरू की फ्री हवाई यात्रा, ऑफर जानकर हो जाएंगे खुश
बता दें कि बाय नाउ पे लेटर (Buy Now Pay Later) ऑप्शन कम लागत और अधिक सुविधाजनक है। ये ऑप्शन खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है। बाय नाउ पे लेटर की मदद से लोग बिना पैसों के भी खरीदारी कर सकते हैं। फूड, ट्रेवल, किराना और अन्य प्लेटफार्मों पर भी यह विकल्प पॉपुलर होगा। क्रेडिट कार्ड के विकल्प के रूप में बाय नाउ पे लेटर एक बेहतर विकल्प है। क्रेडिट कार्ड के मुकाबले सस्ता लोन देता है। यह एक छोटी अवधि का कर्ज है, ड्यू डेट के बाद ही ब्याज देना होता है। कुल खरीद राशि का एक छोटा सा डाउन पेमेंट देना होता है। ई-कॉमर्स कंपनियों पर खरीदारी के लिए बाय नाउ पे लेटर का विकल्प बेहतर है।
यह भी पढ़ें:इस स्कीम के तहत मिल सकती है 60 हजार तक पेंशन, हर दिन करें इतनी बचत
ई-कॉमर्स कंपनियों ने फिनटेक कंपनियों से करार किया है। व्यक्ति खरीदारी की तारीख से अगले 14 से 20 दिनों में भुगतान कर सकता है, लेकिन समय पर भुगतान नहीं करने पर व्यक्ति को 24% तक ब्याज देय होगा। देश का बीएनपीएल (BNPL) बाजार 2026 तक बढ़कर 45-50 अरब डॉलर हो जाएगा, जो कि अभी 3-3.5 अरब डॉलर है। साल 2025 तक बाय नाउ पे लेटर (BNPL) मार्केट 7.41 लाख करोड़ का होगा।