-
Advertisement
जवान दिखने के लिए यह शख्स सालाना खर्च करता है 16 करोड़
नई दिल्ली। कौन नहीं चाहता जवान दिखना। लेकिन इसकी भी कीमत चुकानी पड़ती है। बहुत कम लोग इतनी कीमत चुका पाते हैं। लेकिन एक व्यक्ति ऐसा है, जो खुद को 18 साल का जवान (To be young) बनाए रखने के लिए सालाना 16 करोड़ रुपए खर्च करता है। केवल यही नहीं, इस शख्स की दैनिक दिनचर्या भी बेहद मुश्किल है।
इस शख्स का नाम ब्रायन जॉनसन (Bryan Johnson) है। ब्रायन अमेरिका के कैलिफोर्निया में KernelCo बायोटेक कंपनी के सीईओ हैं। ब्रायन खुद 18 साल का दिखने के लिए हर साल 16 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। वह सुबह 11 बजे डिनर कर लेते है। यानि इसके बाद वो कुछ नहीं खाते हैं। ये उनकी आखिरी मील होती है।
हाल में एक ट्वीटर यूजर ने ब्रायन से उनकी आखिरी मील (Last Meal) के बारे में पूछा था। जिसके जवाब में ब्रायन ने बताया था कि वो अपना आखिरी मील सुबह 11 बजे तक खा लेते हैं। उन्होंने इस दौरान डिटेल्स में बताया कि सुबह 11 बजे ही मेरी दिन की आखिरी मील होती है। मैं सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ही खाता हूं। बता दें ब्रायन जॉनसन अभी 45 साल के हैं और ये अपनी उम्र घटाने के लिए जाने जाते हैं। कहते हैं अगर ब्रायन आगे भी उम्र घटाने में कामयाब रहे, तो साइंस के क्षेत्र में किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।
यह है प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट
हाल ही में अपनी उम्र घटाने को लेकर ब्रायन जॉनसन ने जानकारी दी थी। जिसके अनुसार वह शारीरिक तौर पर उम्र घटाने वाले एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिसे उन्होंने ‘प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट’ (Project BluePrint) नाम दिया है। इस प्रोजेक्ट के जरिए वह अपनी एपिजेनेटिक उम्र पांच साल एक महीने तक घटा चुके है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन के इस प्रोजेक्ट पर उनके साथ 30 डॉक्टर और मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम काम कर रही है। जो ब्रायन के शरीर के हर बदलाव पर ध्यान देती है।
वर्कआउट, सप्लीमेंट्स और केवल वेज डाइट
ब्रायन अपने प्रोजेक्ट के तहत सख्त रूटीन फॉलो करते हैं। उन्हें 1977 कैलोरी लेनी पड़ती है। मांसाहार नहीं खा सकते हैं। दो दर्जन सप्लीमेंट्स लेते हैं। एक घंटा वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा वह हर रोज एक ही समय पर सोते हैं और सुबह 5 बजे तक उठ जाते हैं।

