-
Advertisement
आसमानी बिजली गिरने से कुल्लू के जवान की गई जान, पं बंगाल में था तैनात
कुल्लू। पश्चिम बंगाल के सिंगुर में सीमा सुरक्षा बल ( BSF)में तैनात कुल्लू की पीज पंचायत के घूंघर गांव के जवान नरेश ठाकुर आसमानी बिजली ( Sky lightning) गिरने के कारण जान चली गई। वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही कुल्लू स्थित जवान के घर में भी माहौल गमगीन हो गया है। बताया जा रहा है कि जवान नरेश ठाकुर ( ( Jawan Naresh Thakur)शाम के समय जब ड्यूटी पर तैनात था तो अचानक आसमानी बिजली गिरी जिसके चलते वह घायल हो गया। बीएसएफ के अधिकारियों के द्वारा उसे अस्पताल ( Hospital) में भर्ती किया गया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बीएसएफ के अधिकारियों ने इस बारे में जवान नरेश ठाकुर के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। जवान की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया है।
यह भी पढ़ें: सिहुंता -द्रमण मार्ग पर कार हादसा, मनसा माता मंदिर जा रही 3 महिलाओं की गई जान
जवान के पिता देवी सिंह ने बताया कि नरेश ठाकुर वर्ष 2004 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था और उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के अधिकारियों ने इस बारे में उन्हें सूचना दी है और अब जल्द ही जवान की पार्थिव देह को कुल्लू लाया जा रहा है। जहां जवान नरेश ठाकुर का दाह संस्कार किया जाएगा।एसडीएम कुल्लू अमित गुलेरिया ने बताया कि कुल्लू प्रशासन को सूचना मिली है कि। पं बंगाल में बीएसएफ जा जवान जो कुल्ली के घुंघर गांव का रहने वाला था। उसकी मौत हो गई है। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को कुल्लू लाया जाएगा। उन्होंने कबा कि आसमानी बिजली गिरने से जवान की जान गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

