-
Advertisement
Bus Accident/ Jammu/ Ramnagar
जम्मू के उधमपुर में एक बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस जालो के पास सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे की वजह बस का ओवर लोड और तेज रफ्तार होना था। घायल यात्रियों के अनुसार ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था। बस का टायर फटने से वह स्पीड को कंट्रोल नहीं कर सका। जिसके कारण वह करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गई। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। प्रशासन और पुलिस की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

