-
Advertisement
हिमाचल में 115 पदों पर होगी भर्ती, दो दिन बाद होंगे कैंपस साक्षात्कार; कर लें तैयारी
सोलन। हिमाचल में बेरोजगारों के लिए एक प्राइवेट कंपनी ने रोजगार (Jobs) के द्वार खोल दिए हैं। कंपनी कैंपस साक्षात्कार (Campus interview ) के माध्यम से 115 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए 18 अगस्त को रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार का आयोजन किया जागा। यह जानकारी सोमवार को जिला रोजगार अधिकारी सोलन (District Employment Officer Solan) संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि सोलन मैसर्ज ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटिड बरोटीवाला, जिला सोलन एवं मैसर्ज डाईवर्सी इंडिया नालागढ़ (Nalagarh) में 115 विभिन्न पदों को भरने के लिए कैंपस साक्षात्कार 18 अगस्त, 2021 को आयोजित किया जाएगा। यह कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में सुबह 10.00 बजे से आयोजित होंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ITI पास युवाओं को गुजरात में काम करने का मौका, जानें पूरी डिटेल
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटिडए बरोटीवाला में आईटीआई (ITI) के सभी ट्रेडस के 100 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाईवर्सी इंडिया नालागढ़ में अपरेंटिस आईटीआई फिटर इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल के 15 पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त, 2021 को सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-227242, मोबाइल नंबर 70189-18595 एवं 98170-69798 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

