हिमाचल में यहां होंगे कैंपस साक्षात्कार, 10वीं पास को मिलेगी नौकरी

आईटीआई ऊना में 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे होंगे इंटरव्यू

हिमाचल में यहां होंगे कैंपस साक्षात्कार, 10वीं पास को मिलेगी नौकरी

- Advertisement -

ऊना। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला ऊना के राजकीय आईटीआई में आईटीसी लिमिटेड कपूरथला फूड डिविजन पंजाब द्वारा कैंपस साक्षात्कार (campus interview) का आयोजन किया जाएगा। राजकीय आईटीआई ऊना के कैंपस में यह साक्षात्कार 5 दिसंबर, 2021 को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट: 150 पद भरने को मिली मंजूरी, स्कूल बैग खरीदने के फैसले पर भी लगी मुहर

राजकीय आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि साक्षात्कार में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल व्यवसाय में आईटीआई से प्रशिक्षण सत्र 2017, 2018, 2019 और 2020 के पासआउट 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार में सफल अभ्यार्थी को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 9557 रूपये वेतन व कंपनी नियमानुसार अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी को साक्षात्कार में 10वीं, 12वीं, आईटीआई मार्कशीट, प्रमाण पत्रों की दो-दो सत्यापित प्रतियां, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | state news | राजकीय आईटीआई ऊना | abhi abhi | HP breaking | Himachal News | latest news | latest himachal news in hindi | ऊना | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | today himachal news | himachal abhi abhi news | himachal news live | current news of himachal pradesh | हिमाचल | himachal news online | कैंपस साक्षात्कार | आईटीसी लिमिटेड कपूरथला फूड डिविजन पंजाब
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है