-
Advertisement
जोगिंद्रनगर में अनियंत्रित होकर गिरी गाड़ी, एक परिवार के पांच लोग घायल
Himachal Accident: जोगिंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत सरकाघाट मार्ग पर छतर के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।
इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।गनीमत यह रही कि कार पेड़ और चट्टान से टकराकर रुक गई नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
सरकाघाट गए थे किसी काम से
बताया जा रही है कि परिवार के सभी सदस्य सुबह करीब चार बजे सरकाघाट किसी काम के लिए गए थे।लौटते वक़्त कार शहर से करीब चार किलोमीटर दूर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने हादसे के बाद घायलों को सड़क तक पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। घायलों की पहचान कार चालक जोगिंद्र (60),बीना देवी (58) पत्नी जोगिंद्र सिंह, कनिका
(27) पुत्री जोगिंद्र निवासी ढेलू, आंचल (23)पुत्री जितेंद्र, अभिलाषा पत्नी जितेंद्र निवासी समलोट जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है।स्थानीय पुलिस ने हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है ।
लक्की शर्मा

