- Advertisement -
कुल्लू। जिला कुल्लू (Kullu) के भुंतर क्षेत्र में एक 29 वर्षीय महिला कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाई गई है। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन के समक्ष बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। यह चुनौती महिला का प्राइमरी कांटेक्ट (Primary Contact) हिस्ट्री ट्रेस करना है। बता दें कि महिला शिमला आईजीएमसी (IGMC) गई हुई थी। वहां से वह 3 मई को लौटी थी, उसके बाद 14 दिन के क्वारंटाइन (Quarantine) में रही। महिला के क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया, लेकिन उसमें किसी भी तरह के लक्षण सामने नहीं आए। लेकिन, करीब एक महीने बाद पिछले कल महिला खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंची। यहां पर डॉक्टरों ने महिला के कोरोना सैंपल लिए। जांच में आज महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या महिला शिमला आईजीएमसी में संक्रमित हुई या फिर इसके बाद कहीं कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आई है। हालांकि शिमला से लौटे महिला को एक माह का समय हो गया है, ऐसे में वहां से संक्रमित होने की संभावना कम दिखती है। ऐसे में महिला के प्राइमरी कांटेक्ट का पता नहीं है। महिला शाल और पट्टू बुनने का कार्य करती है। साथ ही भुंतर क्षेत्र में किराये के कमरे में रहती है।
प्रशासन अब महिला के प्राइमरी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है। इस दौरान महिला किस-किस से मिली है इसकी पुलिस जानकारी जुटा रही है। एसपी कुल्लू (SP Kullu) गौरव सिंह ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस (Police) कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में लगी है। महिला के साथ स्थानीय लोगों से भी पुछताछ की जा रही है। डीसी कुल्लू (DC Kullu) डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि महिला कुछ दिन पूर्व शिमला से लौटी है। भुंतर में महिला को होम क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ 9 वर्षीय बेटी को भी आइसोलेशन (Isolation) में रखा गया है। जहां पर डॉ. की निगरानी में महिला का इलाज किया जा जाएगा। उन्होंने कहा कि 9 वर्षीय लड़की के भी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और प्रशासन ने बाहरी राज्यों के साथ दूसरे जिला से लौटने वालों को होम क्वारंटाइन में रखा है।
- Advertisement -