-
Advertisement
CBI ने TRAI अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा, सीनियर Officer ने मांगी थी एक लाख की रिश्वत
CBI Caught TRAI Officer Taking Bribe : सीबीआई ने ट्राई (TRAI)के एक वरिष्ठ अधिकारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई (CBI) के अनुसार ट्राई के अधिकारी ने हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर (A Cable Operator in Himachal Pradesh)से अनुपालन मामलों में उसका पक्ष लेने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत (one lakh bribe) मांगी थी। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने दिल्ली स्थित ट्राई के अधिकारी के कार्यालय में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

सीबीआई के अनुसार भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के वरिष्ठ शोध अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रावत पर आरोप है कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर (Sirmour in Himachal) में केबल सेवाएं चलाने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लाइसेंस धारक से रिश्वत मांगी थी। साथ ही उन्होंने कथित तौर पर ऑपरेटर से राज्य में अन्य पांच लाइसेंस धारक केबल ऑपरेटरों की ओर से तिमाही प्रदर्शन रिपोर्ट जैसे विनियामक दस्तावेजों का आकलन करने में पक्ष लेने के लिए रिश्वत देने को भी कहा था। सीबीआई ने कहा कि प्रारंभिक सत्यापन के बाद, सीबीआई (CBI)ने जाल बिछाया और रावत को शिकायतकर्ता से दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ (Caught red handed taking bribe) लिया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा और नई दिल्ली में आरोपी के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

