- Advertisement

शानदार परीक्षा परिणाम के साथ Dr Rajesh Sharma के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बोर्ड में जश्न-लक्ष्य
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के बेहतरीन परीक्षा परिणाम आने की खुशी में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और शानदार परीक्षा परिणामों पर प्रसन्नता जताई।यह आयोजन बोर्ड के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें विशेष रूप से बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
डॉ. शर्मा के कुशल नेतृत्व को सराहा
समारोह में उपस्थित सदस्यों ने डॉ. शर्मा के कुशल नेतृत्व, बेहतर कार्यशैली और बोर्ड के विकास में उनके द्वारा दिए गए योगदान की जमकर सराहना की।अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यार्थियों के हित में निरंतर काम करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को रिफ्रेशमेंट दी। पूरा आयोजन उत्साह, सौहार्द और आपसी सहयोग के माहौल में संपन्न हुआ
अमित महाजन

