- Advertisement

धर्मशाला में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूटी, एक युवक की मौ#त, दूसरा गंभीर
Dharamshala Accident: धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र पासू में एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। पास्सू सब्जी मंडी के पास एक स्कूटी के अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश का रहने वाया है युवक
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात रामवीर (23) और निलेश कुमार (23) स्कूटी पर सवार होकर शिला से ढगवार की तरफ जा रहे थे। ये दोनों युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में ढगवार स्थित मिल्क प्लांट के पास किराए के कमरे में रह रहे थे। जब वे पास्सू सब्जी मंडी के पास एक मोड़ पर पहुंचे, तो स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे जा गिरी। इस हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे रामवीर को गंभीर चोटें आईं, जबकि स्कूटी चला रहा निलेश कुमार भी बुरी तरह घायल हो गया।
हादसे के कारणों की जांच चल रही
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके माध्यम से दोनों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रामवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल निलेश कुमार का उपचार चल रहा है।एएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
रविंद्र चौधरी

