- Advertisement -
हमीरपुर। सीएम पद के लिए कांग्रेस (Congress) में रस्सा-कशी तब थम गई जब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार बने विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का नाम प्रदेश के नए सीएम (CM) के रूप में औपचारिक ऐलान हो गया। उनके नाम की अनाउंसमेंट होते ही उनके घर और हमीरपुर जिला में जश्न शुरू हो गया। शनिवार शाम तक विधानसभा परिसर शिमला में खूब हंगामा चलता रहा और इसी के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इसकी घोषणा की गई। वहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू के घर में भी आज खूब खुशी का माहौल है।
जैसे ही सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम बनने की सूचना उनकी माता संसार देई (Mother Sansar Dei) को मिली तो वह भावुक हो उठीं। उनकी माता संसार देई एक गृहिणी हैं। उनकी माता संसार देई ने भावुक होते हुए कहा कि बेटा सभी का काम करना पर रिश्वत मत लेना।
celebration-in-hamirpur
आपको बता दें कि अपने चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) से हुई। उनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। वहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है।
- Advertisement -