-
Advertisement
केंद्र ने #Himachal को दिया बड़ा तोहफा: लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट मंजूर, मिलेगी 775 करोड़ यूनिट बिजली
नई दिल्ली/शिमला। केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट (Luhri Hydro Project) का ऐलान किया गया है। केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा बुधवार को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 10 मेगावॉट के इस प्रोजेक्ट की लागत 1810 करोड़ होगी। इससे हर साल 775 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी। यह सतलज जल विद्युत निगम के मार्फत होगा। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के दौरान, जिसका उद्घाटन प्रधान पीएम नरेन्द्र मोदी ने 7 नवंबर 2019 को किया था। भारत सरकार भी इस परियोजना को इंफ्रास्ट्रक्चर सक्षम करने के लिए 66.19 करोड़ रुपये की मदद से बिजली दरों को कम करने में मदद मिली है। केंद्र और राज्य सरकार की मदद मिलेगी। बतौर रिपोर्ट्स, 62 महीने की अवधि के भीतर यह परियोजना शुरू हो जाएगी।
हिमाचल प्रदेश को 1140 करोड़ रुपए की बिजली मुफ्त मिलेगी
Union #Cabinet under PM @NarendraModi approves Rs 1810 crore Investment Proposal of 210 MW Luhri Stage-I Hydro Power Project on river Satluj; Project to be commissioned within a span of 62 months.
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) November 4, 2020
इस परियोजना के कारण पर्यावरण से सालाना 6.1 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड की कमी भी होगी। जो वातावरण को स्वच्छ करेगा। केन्द्रीय मंत्री द्वारा आगे बताया गया कि लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से दो हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। हिमाचल प्रदेश को 1140 करोड़ रुपए की बिजली मुफ्त मिलेगी और जो प्रकल्प बाधित है, उन परिवारों को 10 साल तक हर महीने 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। प्रकाश जावड़ेकर द्वारा आगे बताया गया कि अच्छी बारिश के कारण खेती क्षेत्र में बिजली की कम मांग रही, इसके बावजूद बिजली की कुल मांग में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है और रेलवे की मांग भी बढ़ी है। अभी रेलवे की सेवा कई जगह पर बाधित है। उद्योगों में बिजली की डिमांड बढ़ना अच्छा संकेत है। पिछले साल अक्टूबर से ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ है।
यह भी पढ़ें: #Haryana में स्थानीय युवाओं को Job देने पर बिजली बिल में मिलेगी 48000 की सब्सिडी
बतौर रिपोर्ट्स, तीन चरणों में बनने वाली लूहरी परियोजना के लिए सब सही रहा तो प्रथम चरण की परियोजना का निर्माण एक वर्ष में शुरू कर दिया जाएगा और पांच वर्ष में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लूहरी जल विद्युत परियोजना का निर्माण तीन चरणों में होना है। स्टेज-1 नीरथ के पास बननी प्रस्तावित है। जो 210 मेगावाट की होगी। इसके अलावा स्टेज-2 नांच के पास बननी है, जो 172 मेगावाट की है। वहीं सुन्नी के पास तीसरे चरण की परियोजना बनना प्रस्तावित है, जो 370 मेगावाट की होगी। इस परियोजना के निर्माण में शिमला, कुल्लू और मंडी जिले की कुल 21 पंचायतें प्रभावितों होंगी।

