हिमाचल: स्वास्थ्य विभाग का कारनामा, मृतक को भी लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज

ऊना जिला के अंब में मौत के दो माह बाद 23 नवंबर को जारी हुआ सर्टिफिकेट

हिमाचल: स्वास्थ्य विभाग का कारनामा, मृतक को भी लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज

- Advertisement -

ऊना। हिमाचल के जिला ऊना में बिना वैक्सीनेशन (Vaccination) के कई लोगों को डबल डोज के सर्टिफिकेट जारी करने वालों में मृतकों के नाम भी शामिल हैं। ऐसा ही एक मामला उपमंडल अंब के देखने को मिला है, जहां पर एक मृतक महिला को डबल डोज का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है, जबकि महिला की मौत करीब दो माह पहले ही हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की इस प्रकार की कार्यप्रणाली से हर कोई हैरान है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: टारगेट पूरा करने की जल्दी में बांट दिए बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, जांच के दिए आदेश

 

 

बता दें कि उपमंडल अंब के ब्रहमपुर की 60 वर्षीय सुदेश कुमारी को कोविड (Covid) की पहली डोज 27 अप्रैल, 2021 को लगी थी। वृद्धा की प्रथम डोज का सर्टिफिकेट बेटे के मोबाइल नंबर पर आया हुआ था। इसी बीच महिला की तबीयत बिगड़ गई और 21 अगस्त, 2021 को मौत हो गई। मौत के अब करीब दो माह बाद बेटे के मोबाइल नंबर सुदेश कुमारी के दूसरी डोज लगने का मैसेज आ गया। जबकि माता को गुजरे दो माह हो गए। मोबाइल पर माता की दूसरी डोज लगने का संदेश पाकर बेटा भी हैरान हो गया। ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के चक्कर में ऐसा कर रहा है या फिर कोई तकनीकी खामी है। बिना दूसरी डोज लगे सर्टिफिकेट (Certificate) जारी होने का ये कोई पहला मामला नहीं हैए जिला के अनेकों केस ऐसे है, जहां पर बिना दूसरा टीका लगाए सर्टिफिकेट जारी हो रहे हैं। ऐसे में लोग अब असमंजस में पड़ गए हैं कि जब बिना खुराक लिए उन्हें सर्टिफिकेट मिल चुका है, तो फिर उन्हें दूसरी खुराक लगेगी या फिर नहीं।

यह भी पढ़ें:हिमाचल: स्कूली स्तर पर वैक्सीनेशन की दूसरी डोज में इस जिला ने पूरा किया शत प्रतिशत टारगेट

 

क्या कहते है अधिकारी

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमन शर्मा का कहना है कि विभाग मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी के चलते ऐसा हो रहा होगा। विभाग अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

- Advertisement -

Tags: | दूसरी डोज | हिमाचल | Himachal headlines in Hindi | स्वास्थ्य विभाग | today himachal news | मृतक | himachal news live | कारनामा | current news of himachal pradesh | Health Department | वैक्सीन | himachal news online | Himachal News | HP Corona | लग गई | latest news | latest himachal news in hindi | Certificate Una | Himachal Breaking News | vaccination | himachal abhi abhi news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है