-
Advertisement

चंबा: भटियात में बच्चे की उफनते नाले में डूबने से मौत, कई स्थानों पर लैंडस्लाइड
चंबा। जिले के भटियात (Bhatiyat) में आठ साल का एक बच्चा पैर फिसलने से रविवार को उफनते नाले में बह गया। करीब आधा किलोमीटर दूरी पर नाले में उसका शव (Child Drowned) मिला। मंडी के रिवालसर में एक गाड़ी मलबे में दब गई। इसमें सवार चार लोग मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। रविवार को राज्य के कई स्थानों पर लैंडस्लाइड (Landslide) की घटना हुई, लेकिन कहीं किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
लाहौल-स्पीति में ग्रांफू से काजा सड़क (Gramphu Kaza Road) छोटी गाड़ियों के लिए बहाल कर दिया गया है। वहीं, लैंडस्लाइड के कारण शनिवार रात बंद हुआ चंबा-होली मार्ग (Chamba Holi Road) रविवार सुबह 11:00 बजे बहाल हुआ। उधर, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच अभी भी बहाल नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़े:भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दबा छात्र, सतौन स्कूल जा रहा था सुबह
यहां हुई बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाएं
रविवार दोपहर बाद जिला में बारिश के चलते सरकाघाट, नाचन, सराज, सुंदरनगर और धर्मपुर में कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ। मंडी में भी बारिश के चलते कुछ स्थानों पर मलबा सड़कों पर गिरा है। सरकाघाट के तहत पटड़ीघाट-गोभड़ता सड़क का डंगा डरने से धनेड़ गांव में एक घर की दीवार को क्षति पहुंची। मनाली में दोपहर बाद बारिश हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे।