-
Advertisement
पहाड़ों पर बर्फबारी, कोकसर-लोसर-काजा मार्ग आवाजाही के लिए बंद
Last Updated on October 11, 2022 by sintu kumar
हिमाचल में मौसम ने अपने तेवर दिखा दिए है। रात से प्रदेश के अधिकांश निचले इलाकों बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। लाहुल स्पीति के साथ कांगड़ा की धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फके फाहें गिरे हैं। बर्फबारी से कोकसर-लोसर-काजा राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से समूचा हिमाचल शीत लहर की चपेट में आ गया है।
हिमाचल में मौसम ने अपने तेवर दिखा दिए है। रात से प्रदेश के अधिकांश निचले इलाकों बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। लाहुल स्पीति के साथ कांगड़ा की धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फके फाहें गिरे हैं। pic.twitter.com/Izj0Gk857E
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 11, 2022
भारी बर्फबारी से रोहतांग सहित शिंकुला व बारालाचा दर्रा पर्यटकों के लिए बंद हो गए हैं। मनाली-लेह मार्ग में भी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी को देखते हुए वाहनों को मनाली की ओर दारचा व लेह की ओर उपसी और सरचू में रोक दिया है। मौसम विभाग के पूर्वनुमान को देखते हुए लाहुल स्पीति प्रशासन सतर्क है। मनाली प्रशासन ने भी रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले वाहनों को गुलाबा में रोक दिया है।
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया की हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा व कांगड़ा की धौलाधार की चोटियों में बर्फबारी हुई है। हिमाचल में बर्फबारी व बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान तीन से चार डिग्री तक गिरे हैं। सबसे कम तापमान केलांग का 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। शिमला का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। उन्होंने बताया की पश्चिमी विक्षोभ का असर आज तक ही है, कल से मौसम साफ हो जायेगा।