-
Advertisement
CITU | Protests | Shimla
शिमला में रेहड़ी लगाने वाले चंदन की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। 31 मई को नगर निगम की कार्रवाई के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए चंदन ने चार दिन तक अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद रेहड़ी-फड़ी यूनियन और श्रमिक संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आज श्रमिक संगठनों ने शिमला में प्रदर्शन कर मामले में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ गैर.इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने व मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

