-
Advertisement
देखें वीडियोः कुल्लू में फटा बादल, लोगों ने सुबह- सवेरे भाग कर बचाई जान
Last Updated on July 28, 2022 by Vishal Rana
हिमाचल प्रदेश में मौसम अपना रौद्र रूप दिका रहा है। आए दिन बादल फटने व बाढ़ आने की घटनाएं हो रही हैं। जिला कुल्लू के बागा सराहन पंचायत में भी अल सुबह बादल फटा है। सराहन के चनाईगाड गांव के साथ लगती पहाड़ी में बादल फटा और पूरे गांव में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने पर सुबह करीब पांच बजे लोगों ने घरों से भागकर अपनी जान बचाई। इस भगदड़ में कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। बाढ़ का मलबा पूरे गांव में फैल गया है।
यह भी पढ़ें- आंखों में आंसू भरकर श्रद्धालुओं ने बयां की मारपीट की पूरी कहानी
बताया जा रहा है कि जैसे ही बादल फटने की सूचना मिली गांव वालों को अलर्ट कर उन्हें सुरक्षित जगह पर भेजा गया। मलबे से घरों, खेत और रास्ते को भारी नुकसान पहुंचा है।पंचायत प्रधान प्रेम ठाकुर ने कहा कि सुबह सवेरे करीब पांच बजे पहाड़ी में बादल फटने से बाढ़ आई, चनाईगाड में रह रहे परिवारों के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें पहुंची हैं। हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। पंचायत की ओर से तुरंत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सभी घरों को खाली करवा लिया गया है।