-
Advertisement
FIrst Hand: कैबिनेट में जगह पाने के लिए लार टपकाए बैठे Leaders के लिए CM Jai Ram का फरमान
शिमला। जयराम कैबिनेट (Cabinet)में स्थान पाने के लिए लालायित नेताओं के लिए ये खबर बहुत ज्यादा अच्छी नहीं कही जा सकती है। कैबिनेट विस्तार(Cabinet Extension) को लेकर सीएम जयराम ठाकुर( CM Jairam Thakur) ने साफ-साफ कहा है कि इसके लिए कोई जल्दबाजी की जरूरत ही नहीं है। जबकि,जयराम कैबिनेट में इस वक्त तीन स्थान खाली चल रहे हैं, फिर भी वह एक साल से बार-बार इसी बात को दोहरा रहे हैं कि उचित समय आने पर ही पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा। हालांकि,कैबिनेट विस्तार सीएम का पहला अधिकार होता है। इसी तरह वह बीजेपी के खाली चल रहे प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भी कह रहे हैं कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उचित समय पर फैसला लेगा। ये बातें आज उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा की वर्चुअल रैली( Virtual rally)के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही हैं।

मोदी सरकार -2 के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आज हिमाचल बीजेपी महिला मोर्चा( BJP Mahila Morcha) की वर्चुअल रैली में सीएम जयराम ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद सहित महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाग लिया। रैली को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर और राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे ने संबोधित किया। रैली में सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा ने कोविड- 19 महामारी के दौर में जब मास्क की कमी उत्पन हुई तो मास्क बनाकर लोगों में वितरित कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। प्रदेश महिला मोर्चा संकट की घड़ी में पुरुषों के बराबर इस लड़ाई को लड़ने के लिए आगे आई हैं।


