-
Advertisement
First Hand: बीजेपी में गहमागहमी के बीच CM Jai Ram ने तलब किए कांगड़ा के मंत्री-विधायक
शिमला। बीजेपी (BJP)में चल रही गहमा गहमी के बीत सीएम जयराम( CM Jai Ram) ने जिला कांगड़ा से पार्टी के सभी मंत्री – विधायकों को अपने सरकारी आवास ओक ओवर में तलब किया है। इस वक्त ओक ओवर में चल रही बैठक में विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार( Vidhansabha Speaker Vipin Parmar) भी मौजूद है। ये बैठक बुधवार को हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक के कुछ घंटों के बाद बुला ली गई है।
इस बैठक में बीते दिनों कांगड़ा रेस्ट हाउस प्रकरण( Kangra Rest House Episode) के बाद उपजे हालात के बाद पार्टी का नया अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर मंथन चल रहा है। इस बैठक में बीते दिनों कांगड़ा रेस्ट हाउस प्रकरण के बाद उपजे हालात के बाद पार्टी का नया अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर मंथन चल रहा है। जाहिर है लॉकडाउन के बीच पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कांगड़ा में एक बैठक हुई थी, जिसको लेकर पार्टी के कुछ नेताओं ने सवाल उठाए थे और धमासान मच गया था। इस बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सवाल उठे थे यहां तक कि एसडीएम कागड़ा ने लोनिवि के एक्सईएन को लपेटते हुए नोटिस (Notice) जारी किया था।
डॉ. बिंदल के इस्तीफे पर असहमत थे कुछ विधायक
बुधवार हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के त्यागपत्र का मुद्दा भी उठा था। बैठक में कुछ विधायक उनके त्याग पत्र को स्वीकार करने पर भी असहमत थे। इस विधायकों का तर्क था कि डॉ. बिंदल के त्यागपत्र से विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा मिला है। साथ ही नए अध्यक्ष की तैनाती भी जरूरी है। इस समय बैठक में विस अध्यक्ष के अलावा शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक राकेश पठानिया प्रमुख रूप से शामिल है।

