-
Advertisement
विरोधियों पर बरसे Jai Ram, बोले- हम बोलने पर आएंगे तो नुकसान होगा
शिमला। विरोधियों द्वारा सरकार को निशाने पर लेने के बाद सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) भी आज तल्ख दिखे। राज्य स्तरीय 71वें वन महोत्सव कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम जयराम ठाकुर विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विरोधी कोरोना (Corona) संकट काल में भी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। लालच में आकर ऐसा कर रहे हैं कि कल ही इन्हें इसका कोई लाभ मिलेगा। मैं बता दूं कि लाभ नहीं विरोधियों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। हम बोलने पर आएंगे तो नुकसान होगा। हम जनता को उनकी भूमिका के बारे बताएंगे।
यह भी पढ़ें: CM Jai Ram ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोई पर्यटक आया और पॉजिटिव पाया गया हो ऐसा कोई भी मामला प्रदेश में ऐसा नहीं पाया गया है। सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं। ऐसे सख्त नियम गोवा (Goa), केरला, उत्तराखंड (Uttarakhand) व राजस्थान से भी नहीं बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई पर्यटक (Tourist) हिमाचल आना चाहता है तो उसे कोविड टेस्ट करवाना जरूरी होगा। उसी के बाद ही हिमाचल आ सकता है। अगर वो पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे हिमाचल आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नेगेटिव पाया जाता है तो करीब पांच दिन की बुकिंग करवाकर आ सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


