-
Advertisement
बीजेपी ही देश को आगे ले जा सकती इसलिए विपक्षी नेता हो रहे शामिल: मीनाक्षी लेखी
Last Updated on October 1, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चुनाव का शंखनाद हो गया है। बीजेपी से बड़े नेता प्रदेश में आकर सरकार की उपलब्धियों का बखान करने में लगे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 8 वर्षों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिनसे महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। प्रदेश के सीएम भी इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। आयुष्मान भारत के सहारा जैसी योजनाएं प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान हुई है। उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत गांव की दूरदराज क्षेत्र की महिलाओं को सिलेंडर (Cylinder) मिलने से यह प्रदेश धुआं मुक्त बना है। उन्होंने कहा की जो सुविधाएं प्रदेश के लोगों को मिल रही हैं वे राजधानी दिल्ली में नहीं मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें:केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी बोली: देवियों के आशीर्वाद से जयराम ठाकुर का जीतना तय
आप सरकार आयुष्मान भारत योजना (ayushman bharat scheme) को लागू नहीं कर पा रही है। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर पैसों की बर्बादी की गई है। उन्होंने कहा की पूरा देश आज बीजेपी युक्त हो रहा है। देश को आगे बढ़ाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को बीजेपी में आना ही उचित लग रहा है। अमृत काल में बीजेपी ही देश को आगे ले जाएगी। लेखी ने कहा कि यह नारा प्रदेश में सार्थक होता नजर आ रहा है कि क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं टक्कर में। यानी प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। वहीं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने के जवाब में मीनाक्षी ने कहा कि बीजेपी महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देती है। महिला होने के नाते ही किसी को टिकट नहीं दिया जा सकता। राजनीति में जो भी महिलाएं जीत की क्षमता रखती हैं उन्हें टिकट दिया जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group