-
Advertisement
सीएम जयराम ने विक्रमादित्य सिंह को दिया जवाब, जरूरत से ज्यादा ना बोलने की दी नसीहत
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (MLA Vikramaditya Singh) द्वारा लगाए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उनहें जरूरत से ज्यादा ना बोलने की नसीहत दे डाली। उन्होंने आज कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा रामपुर के लवी मेले को लेकर सरकार पर राजनीति करने के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं। जयराम ठाकुर ने लवी मेले को करवाने को लेकर विपक्ष के राजनीति के आरोप के जवाब में कहा कि हर बात को राजनीति से जोड़ना उचित नही है। यह एक ट्रेड फेयर (Trade Fair) है, जबकि रेणुका व अन्य देवीय परंपराओं से जुड़े मेलों में अंतर है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य उत्साहित हैं व जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का फूंका पुतला, आजादी वाले बयान पर भड़की NSUI
रेणुका जी में भी रस्मी कार्यक्रम किया गया है। सरकार मेले के खिलाफ नही हैए कोविड के चलते रस्में निभाई जा रही हैं जिसको विपक्ष के लोगों को समझने की आवश्यकता है। वहीं, जयराम ठाकुर ने आतंकी संगठनों के द्वारा मंदिरों व रेलवे स्टेशन (Temple and Railway Station) को उड़ाने की धमकियों पर कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही चाक चौबंध है। सरकार सभी चीजों की जांच कर रही है। इस प्रकार की धमकियां पहले भी दी जा रहीं थीए इनमें कितनी गंभीरता है इसकी जांच की जा रही है। वहीं सीएम जयराम कंगना (Kangana) के बयान पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए, उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया।



