-
Advertisement
Himachal में 102 और 108 कर्मियों के टर्मिनेशन पर जयराम ने कही बड़ी बात
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को टर्मिनेशन (Termination) लेटर थमाए जाने के मामले में कहा कि सरकार का जिस कंपनी (जीवीके) के साथ करार है, उससे मामला उठाया जा रहा है। कंपनी से बात की जाएगी कि ऐसी परिस्थिति ना आए। क्योंकि इमरजेंसी में एंबुलेंस की बहुत जरूरत होती है। खासतौर पर कोविड-19 (Covid-19) के चलते एंबुलेंस की आवश्कता बहुत ही ज्यादा है। सीएम जयराम ठाकुर ने यह बात यहां मीडिया से बातचीत में कही। बता दें कि कंपनी ने सभी 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर दिए हैं। इसके चलते हिमाचल में 102 और 108 एंबुलेंस के संचालक पर संशय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: Himachal आने को पंजीकरण करते वक्त गलत सूचना दी तो खैर नहीं, अब होगा ऐसा
हिमाचल में किराया बढ़ाकर निजी बस ऑपरेटरों (Private Bus Operator) को राहत देने की बात पर कहा कि जब इस मामले चर्चा होगी और कोई निर्णय होगा तो जानकारी मीडिया को मुहैया करवा दी जाएगी। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड के दौरान तकनीक का बेहतर इस्तेमाल हो रहा है। सरकार ने विगत दिनों विभिन्न क्षेत्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास और उद्घाटन किए हैं। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर आदि से संवाद स्थापित किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


