-
Advertisement
मेजर जनरल कौशिक के बेटे के निधन पर शोक जताने नाहन पहुंचे सीएम जयराम
Last Updated on June 19, 2022 by saroj patrwal
नाहन।सीएम जयराम ठाकुर रविवार को प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के चेयरमैन मेजर जनरल अतुल कौशिक के बेटे प्रबल कौशिक के आकस्मिक निधन पर शोक जताने नाहन पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएम का सुबह अचानक ही कार्यक्रम बना। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी रविवार सुबह ही मिली। मेजर जनरल अतुल कौशिक के घर शिवपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और ढांढस बंधाया। सीएम ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है। वे करीब एक घंटा यहां रुके। इसके बाद वह चौपर से शिमला लौट गए।
यह भी पढ़ें- डॉ राजेश बोले, कांग्रेस ही युवाओं-बेरोजगारों का समझती है दर्द
बता दें कि अतुल कौशिक के 30 वर्षीय बेटे प्रबल कौशिक का निधन शनिवार सुबह तीन बजे के आसपास चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। प्रबल कौशिक दिल्ली में एक कंपनी में कार्य कर रहा था। बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे जुड्डा का जोहड हेलीपैड पर लैंड हुए थे। सीएम के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद थे। करीब एक घंटे तक वह यहां रुके। इसके बाद सीएम सीधे हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना हो गए।