-
Advertisement
Jairam Cabinet विस्तार कल सुबह, राज्यपाल से मिल आए CM, ये-ये ले सकते हैं शपथ
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार ( Cabinet expension) कल यानी गुरुवार को होने जा रहा है। कैबिनेट विस्तार को लेकर कुछ देर पहले सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur) राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलने राजभवन पहुंचे। उधर इस लेकर सचिवालय( Secretariat) में भी हलचल बढ़ गई है। संभावित मंत्रियों के लिए जीएडी ( GAD) ने कमरे तैयार कर दिए हैं। उधर राजभवन में भी शपथ की पूरी तैयारी की जा रही है। गुरुवार को जयराम कैबिनेट की बैठक भी होनी है। इसलिए ये विस्तार कैबिनेट की बैठक से पहले सुबह 10 हो सकता है। इससे पहले बीजेपी प्रदेश कार्यालय ( BJP State Office) दीपकमल में नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश कश्यप के पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम जयराम ने कहा था कि प्रदेश में खाली चल रहे कैबिनेट के पदों को बहुत जल्द भरा जाएगा। इस हिसाब से कैबिनेट विस्तार कुछ ही घंटों के इंतजार के बाद होने जा रहा है।

कैबिनेट में चल रहे हैं तीन पद रिक्त
जाहिर है हिमाचल कैबिनेट से अनिल शर्मा के त्यागपत्र देने के बादए किशन कपूर का लोकसभा चुनाव में सांसद( MP) चुने जाने और विपिन सिंह परमार की विधानसभा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के कारण जयराम कैबिनेट में तीन पद खाली पड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को विधायक दल की बैठक के बाद इन पर निर्णय हो सकता है। कैबिनेट में शामिल होने वालों की सूची में नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया, पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी और घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग का नाम सबसे ऊपर है। इन तीनों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की पूरी-पूरी संभावना है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


