-
Advertisement
CM जयराम ने दी सौगात: JO IT सहित इन कर्मियों को मिलेगा उच्च वेतनमान, खत्म हुआ राइडर
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने रविवार को कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम जयराम ने हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से पीटरहॉफ में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मान समारोह (Mukhyamantri Samman Samaroh) में राइडर खत्म करने की घोषणा की।

इसके साथ ही उन्होंने सभी सरकारी विभागों में 3 जनवरी को दो साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मचारियो़ को उच्च वेतनमान देने की भी घोषणा की। उन्हें अन्य कर्मचारियों के बराबर उच्च वेतनमान दिया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी विभागों में लगे जेओ आईटी (JO IT) को भी दो साल पूरे होने पर लिपिक का उच्च वेतनमान दिया जाएगा। ये दोनों घोषणाएं होते ही सीएम जयराम ठाकुर के नारे गूंजने लगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हमारी राइडर को खत्म करने की मांग पूरी हुई है।
यह भी पढ़ें:अप्रैल में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आ सकता है बड़ा फैसला, महेंद्र सिंह ने दिए ये संकेत

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (Non Gazetted Employees Federation) द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पहली बार कर्मचारियों से इस प्रकार के आयोजन में मुलाकात हुई है। वर्तमान सरकार ने हमेशा कर्मचारियों का सहयोग दिया है और कर्मचारियों से सरकार का साथ भी दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और सरकार के बीच अच्छा रिश्ता होना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि अधिकांश कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक के पिछले 6 पे कमीशन बीजेपी की सरकारों ने ही कर्मचारियों को दिए हैं।

इस पे कमीशन (Pay Commission) को जब लागू किया तो प्रत्येक कर्मचारी के 12 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। किसी भी कर्मचारी से रिकवरी नहीं कि गई है। इसके अलावा पेंशन में भी अच्छा लाभ पेंशनधारकों को हुआ है। सीएम ने कहा कि यह कार्य तो पिछली सरकारें भी कर सकती थी, लेकिन आज प्रश्न उठाते हैं कि ये करना चाहिए वो करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत अंतरिम राहत मिली है और हिमाचल के कर्मचारियों को 21 प्रतिशत तक कि अंतरिम राहत दी गई है। एनपीएस कर्मचारियों के लाभ और डेथ ग्रेच्युटी वर्तमान सरकार ने किए हैं यह कार्य पूर्व सरकार भी कर सकती थी जो आज हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



