-
Advertisement
पाबंदियों के चलते हिमाचल में कम हुआ #Corona का कहर, वैक्सीन पर क्या बोले सीएम जयराम-पढ़ें
मंडी। हिमाचल में आज काफी हद तक कोरोना संक्रमण (Corona infection) नियंत्रण में है। यह सब प्रदेश सरकार (State Govt) द्वारा उठाए सख्त कदमों के चलते ही संभव हो पाया है। यह बात शनिवार को मंडी में सर्किट हाउस मंडी में अधिकारियों के साथ कोरोना फीडबैक को लेकर आयोजित बैठक में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कही। उन्होंने कहा कि अब सूबे समेत मंडी (Mandi) जिला में काफी हद तक कोरोना संक्रमण नियंत्रित है। कोरोना संक्रमित मामले कम आने पर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला के बाद मंडी जिला में कोरोना संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब इसमें कमी आई है। उन्होंने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए मजबूरन कुछ पाबंदियां लगाने पड़ी और सख्त कदम उठाने पड़े। जिसके बदौलत आज कोरोना की रफ्तार कमजोर पड़ी है।
यह भी पढ़ें: देशवासियों को मुफ्त दी जाएगी #CoronaVaccine, पहले फेज में 3 करोड़ को लगेगा टीका

उन्होंने कहा कि करीब तीन माह पूर्व ऐसे हालात सामने आए थे कि हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले बेहद कम रह गए थे, लेकिन लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए। इस तरह की गलती दोबारा नहीं दोहराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर हिमाचल में ड्राई रन (Dry Run) यानि मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। इस माह के अंत तक हिमाचल में भी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को लेकर प्रोटोकॉल तैयार कर लिया गया है। ट्रांसपोटेशन समेत अन्य चीजों को लेकर सभी तैयारियां हैं। बैठक से पूर्व जयराम ठाकुर ने संस्कृति सदन व हेलीपोर्ट के चल रहे निर्माण कार्य को लेकर भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संस्कृति सदन (Culture House) को चार माह के भीतर पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने मात्र संस्कृति सदन के लिए पत्थर रखने का काम किया है। जबकि इसके लिए बजट तक का प्रावधान नहीं था। उन्होंने कहा कि संस्कृति सदन के निर्माण में बीजेपी सरकार का मुख्य योगदान रहा है। इसके निर्माण से लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….


