-
Advertisement
बड़ी खबरः कहां होगा #Himachal विधानसभा का #Winter Session, क्या बोले जयराम- जानिए
शिमला। हिमाचल (#Himachal) विधानसभा के शीतकालीन सत्र (#Winter Session) को लेकर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विपक्ष ने सत्र करवाने को लेकर हामी भरी। वहीं, सत्र धर्मशाला में होगा या फिर शिमला में इस पर संशय बना हुआ था। लेकिन, सर्वदलीय बैठक के बाद सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai ram Thakur) ने काफी हद तक स्थिति साफ कर दी है। सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार सत्र धर्मशाला में आयोजित करने का निर्णय ले चुकी है। साथ ही धर्मशाला (Dharamshala) में 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक सत्र आयोजन को लेकर अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर सत्र होगा तो धर्मशाला में ही होगा।
यह भी पढ़ें: विधानसभा का #Winter Session धर्मशाला या शिमला में, सर्वदलीय बैठक के बाद भी संशय बरकरार
सीएम जयराम ठाकुर ने विपक्ष के व्यवहार पर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) और उनके दल विधायकों में सत्र बुलाए जाने को लेकर तालमेल नहीं है। सीएम ने कहा कि विपक्ष के ज्यादातर विधायकों की राय कोरोना को देखते हुए सत्र को टालने की है। नेता विपक्ष को इस बात की भी जानकारी रखनी चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री मीडिया में बयान देने से पहले अपने विधायकों की राय जान लें। इसके बाद ही कोई बयानबाजी करें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


